फीचर्ड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न
सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दुद्धी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: मासूम छात्रों की याद में उमड़ा जनसैलाब

संभावित सूखे से निपटने हेतु प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सभी विभाग समय से पूर्ण करें तैयारियां-मुख्य विकास अधिकारी

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी समय रहते तैयार कर ली जाएं- मुख्य विकास अधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो  रिपोर्ट

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संभावित सूखे की स्थिति से प्रभावीढंग से निपटने एवं सूखा राहत कार्य योजना तैयार किए जाने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

IMG-20260508-WA0008

एनसीसी ग्रुप , प्रयागराज के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन Read More एनसीसी ग्रुप , प्रयागराज के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक के दौरान कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सूखा राहत योजना से जुड़े सभी विभाग अपनी तैयारियां समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण कर लें, जिससे जनपद में किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने जल संरक्षण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देशित किया कि तालाबों, पोखरों एवं अन्य जल स्रोतों में पर्याप्त मात्रा में पानी भरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

अंश निर्धारण महाअभियान समयबद्ध निस्तारण करने वाले 10 उत्कृष्ट लेखपाल होंगे सम्मानित Read More अंश निर्धारण महाअभियान समयबद्ध निस्तारण करने वाले 10 उत्कृष्ट लेखपाल होंगे सम्मानित

साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी समय रहते तैयार कर ली जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी एवं दूषित जल से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाए। चिकित्सा केंद्रों पर आवश्यक दवाओं, ओआरएस, पेयजल जांच किट एवं अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

सोनभद्र कप क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन Read More सोनभद्र कप क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

बैठक में सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया कि नहरों के संचालन के दौरान जल आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रखी जाए तथा आवश्यकता अनुसार तालाबों एवं जलाशयों में पानी पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे किसानों को सिंचाई संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए तथा गर्मी के मौसम में आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। बैठक में सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार