27.12 लाख से बनेगी जोड़ा ईनार स्कूल से कालीबाग मंदिर गेट तक की डबल लेन पीसीसी सड़क:गरिमा सिकारिया

निर्माण कार्य तीन माह के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार की रिपोर्ट

प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में वार्ड-03 में जोड़ा इनार मिडिल स्कूल से ऐतिहासिक कालीबाग मंदिर के मेन गेट तक पीसीसी सड़क निर्माण कराया जाएगा। ई टेंडरिंग के  माध्यम से इस कार्य की जिम्मेदारी शिवम कंस्ट्रक्शन को सौंपी गई है। महापौर सिकारिया ने बताया कि इस योजना की कुल प्राक्कलित राशि 27.39 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जबकि नगर निगम प्रशासन द्वारा तकनीकी आधार पर कुल 27.12 लाख रूपये की ही स्वीकृत दी गई है।

महापौर ने बताया कि वर्षों से जर्जर रही इस सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय पार्षद सहमत अली द्वारा महापौर की अध्यक्षता वाली बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाया गया था।जिसके आलोक में बोर्ड द्वारा पारित कर इस महत्वपूर्ण योजना के कार्यादेश को नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित द्वारा जारी किया गया है। नगर निगम, प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश के तहत निर्माण कार्य तीन माह के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

सभी योग्य आवेदकों को हर हाल में दिलाएं पीएम सूर्यघर योजना का लाभ Read More सभी योग्य आवेदकों को हर हाल में दिलाएं पीएम सूर्यघर योजना का लाभ

कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री उपयोग करने तथा मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी देने की सख्त हिदायत दी गई है। इसके साथ ही महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि मापी पुस्तिका के आधार पर ही भुगतान करने, कार्य स्थल के पूर्व एवं पश्चात फोटोग्राफी अनिवार्य करने तथा विभागीय जांच के बाद ही राशि निर्गत करने का प्रावधान किया गया है। समय सीमा का उल्लंघन होने पर आर्थिक दंड की भी चेतावनी दी गई है।

सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता, लूटकांड का उद्भेदन Read More सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता, लूटकांड का उद्भेदन

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें