लोहरौली गांव में विद्युत आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान

चार दिन बीत जाने के बावजूद भी गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। भनवापुर विकास खंड  के तरहर विद्युत केंद्र स्थिति लोहरौली गांव में विद्युत आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बीते सोमवार को आए जबरदस्त आंधी में  ट्रांसफार्मर सहित खंभे धराशाई हो गए थे। लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद भी गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।जिससे ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
 
बालेदीन,हृदयनरायन,रामकृपाल, रामशबद पांडेय,रामपाल यादव,बेनी,जगलाल,फारूक अहमद,समीउल्लाह आदि विद्युत उपभोक्ताओं ने जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की  है। तरहर विद्युत केंद्र अवर अभियंता अजय पटेल ने बताया कि एक हाइड्रो के उपलब्धता के चलते आज सप्लाई नहीं करा पाया हूं।कल निश्चित रूप से आपूर्ति बहाल करा दिया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments