म्योरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही , जुआ खेलने वाले अंतरप्रांतीय गैंग का पर्दाफाश

20 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से ₹2,34,300/- नकद व 04 चारपहिया वाहन सहित 20 मोबाइल फोन बरामद

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए जुआ खेलते हुए 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

Polish_20260503_202102682

भाजपा नेता ने रेल मंत्री व पूर्व सांसद को भेजा पत्र बभनान रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव एवं गेट नं 223 पर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग Read More भाजपा नेता ने रेल मंत्री व पूर्व सांसद को भेजा पत्र बभनान रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव एवं गेट नं 223 पर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग

दिनांक 03.05.2026 को थानाध्यक्ष म्योरपुर मय पुलिस टीम ऑपरेशन ऑल आउट के तहत क्षेत्र में भ्रमण/चेकिंग के दौरान चौकी लिलासी क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुदरी (भदहर टोला) में 18-20 व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा दबिश देकर कुल 20 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

महराजगंज कोतवाली में उत्कृष्ट कार्य के लिए होमगार्ड धर्मदास को किया गया सम्मानित Read More महराजगंज कोतवाली में उत्कृष्ट कार्य के लिए होमगार्ड धर्मदास को किया गया सम्मानित

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0 59/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया है।

स्वरोजगार अपनाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी : शिक्षक विधायक Read More स्वरोजगार अपनाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी : शिक्षक विधायक

 पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे आपस में परिचित हैं तथा समय-समय पर एकत्र होकर ताश के पत्तों से रुपये-पैसों की हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हैं। घटना के दिन भी सभी अभियुक्त ग्राम कुदरी (भदहर टोला) में सुनसान स्थान पर तिरपाल बिछाकर बैट्री लाइट के प्रकाश में जुआ खेल रहे थे। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे जान बूझकर ऐसे स्थानों का चयन करते हैं जहाँ आमजन की आवाजाही कम हो, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके, तथा वाहनों को भी आसपास छुपाकर रखते हैं।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि कुछ अभियुक्त अन्य जनपदों/राज्यों से आकर इस गतिविधि में शामिल होते हैं। और राजेश कुमार पुत्र हरिप्रसाद निवासी ग्राम कुदरी थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र इस गिरोह का मुख्य संचालक/सरगना है, जो अन्य अभियुक्तों को एकत्र कर जुआ खेलने की व्यवस्था करता था। पुलिस द्वारा इस पूरे नेटवर्क के संबंध में व सभी अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के बारे में भी गहनता से जानकारी संकलित की जा रही है, जिससे इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

अभियुक्तों के पास से नकद धनराशि (फड़ से) – ₹2,09,700/- , जामा तलाशी से नकद – ₹24,600/-, ताश की गड्डियां – 03 (प्रत्येक में 52 पत्ते) , मोबाइल फोन – 17 अदद एंड्रॉयड व 03 अदद कीपैड मोबाइल , 04 चारपहिया वाहन (ब्रेज़ा, किया, वैगनआर, अर्टिगा वाहन को बिना वैध कागजात, धारा 207 MV Act में सीज) बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण क्रमश :-राजेश कुमार पुत्र हरिप्रसाद निवासी कुदरी थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र, रमेश प्रसाद गुप्ता पुत्र विगन प्रसाद गुप्ता निवासी रामानुजगंज (छत्तीसगढ़), जहीर खान पुत्र अफिज खान निवासी बैढ़न सिंगरौली (म.प्र.), विजय शंकर पुत्र सत्यनारायण निवासी कुदरी थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र, . रणविजय शाह पुत्र रामरति शाह निवासी गढ़वा (झारखंड), जलेश्वर प्रसाद जायसवाल पुत्र स्व0 बाबूराम जायसवाल निवासी सिंगरौली (म0प्र0), कमलेश कुमार

पुत्र प्रेमप्रकाश निवासी चौना थाना बभनी जनपद सोनभद्र, राजेश गुप्ता पुत्र जमुना शाह निवासी गढ़वा(झारखण्ड), राजेश कुमार सिंह पुत्र बलराम सिंह निवासी गढ़वा (झारखण्ड), अनवर अंसारी पुत्र शाह मोहम्मद निवासी गढ़वा(झारखण्ड), शिवचंद पुत्र ज्ञानचंद्र निवासी सिरसोती थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र, राजाराम दूबे पुत्र बच्चू दुबे निवासी गढ़वा (झारखण्ड), विजय कुमार यादव पुत्र शिवपूजन यादव निवासी गढ़वा(झारखण्ड), पंचानंद जायसवाल

पुत्र स्व0 मुन्नी लाल जायसवाल निवासी सिंगरौली (म0प्र0), अंकेश जायसवाल पुत्र संजय जायलवाल निवासी कचनरवा थाना कोन जनपद सोनभद्र, दिपू प्रसाद पुत्र अशोक प्रसाद गुप्ता निवासी गढ़वा(झारखण्ड), जानू पुत्र उमेश निवासी कचनरवा थाना कोन जनपद सोनभद्र, लाल बिहारी शाह पुत्र सरजू शाह निवासी गढ़वा(झारखण्ड), देवेश कुमार जायसवाल पुत्र मदनलाल जायलवाल निवासी बलरामपुर (छत्तीसगढ़), श्रवण कुमार पुत्र चन्द्रमणी निवासी चौना थाना बभनी जनपद सोनभद्र।

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल की बाइट-

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र, उ0नि0 मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी लिलासी,उ0नि0 अनंत राय थाना म्योरपुर सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार