आकाशी बिजली से 3 गांवों का ट्रांसफार्मर जला विद्युत सप्लाई बाधित

अहरौरा थाना क्षेत्र में पिछले तीन दिनों के प्राकृतिक आंधी पानी और आकाशीय बिजली से लोगों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र में पिछले तीन दिनों के प्राकृतिक आंधी पानी और आकाशीय बिजली से लोगों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले दिन आकाशीय बिजली के चपेट में आने से आठ बकरियां काल के गाल में समा गई थी। वहीं आसपास के गांव से विद्युत ट्रांसफार्मर का आकाशी बिजली के चपेट में आने की खबर आ रही है।
 
अहरौरा थाना अंतर्गत विद्युत सब स्टेशन अहरौरा डीह से संचालित होने वाले ग्रामीण क्षेत्र के तीन ट्रांसफार्मर 100 के वी हिनौता माफी ,10 के वी बेलखरा चमरान बस्ती व 10 के वी चितविश्राम समेत आंधी तूफान व आकाशीय बिजली के चपेट में आने से जल गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत सप्लाई प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों में रोश व्याप्त है। वही अवर अभियंता पंचधारी सिंह ने बताया कि  04/05/2026 से 06/05/2026 में  तीनों ट्रांसफार्मर जल गये। टेक्नीशियन के माध्यम से सही कराने का प्रयास किया गया लेकिन  सफलता नहीं मिला। ट्रांसफार्मर लगने के पश्चात ही पुनः सप्लाई सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें