निर्माणाधीन विद्युत शक्ति उपकेंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण , धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

ग्वालपाड़ा एवं घीवहा विद्युत शक्ति उपकेंद्र निर्माण कार्य की हुई समीक्षा कार्य एजेंसी को निर्माण में तेजी लाने का निर्देश गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की डीएम ने दी चेतावनी

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 

सुपौल। जिलाधिकारी ने गुरुवार को निर्माणाधीन विद्युत शक्ति उपकेंद्र ग्वालपाड़ा एवं घीवहा (छातापुर) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कार्य एजेंसी एवं अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द बेहतर विद्युत सुविधा मिल सके।निर्माणाधीन विद्युत शक्ति उपकेंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण , धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें