फीचर्ड

महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने कहा—संजय यादव की कमी कभी पूरी नहीं होगी
पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र ने किया जनपद सोनभद्र का वार्षिक निरीक्षण , दिये आवश्यक दिशा निर्देश
जनपद के समग्र विकास हेतु प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी हेतु बन रहे नाले का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिये गुणवत्ता व समयबद्ध निर्माण के निर्देश
दुद्धी में चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से 2 नाबालिग बालिकाओं को बाल विवाह से बचाई गईं, भेजा बालिका बालगृह

महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने कहा—संजय यादव की कमी कभी पूरी नहीं होगी

महागठबंधन नेताओं ने याद किए योगदान, पैतृक गांव में प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

धनरूआ (मसौढ़ी) से मनोज कुमार रिपोर्ट:
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
 

धनरूआ प्रखंड में सड़क हादसे में घायल होकर इलाज के दौरान दिवंगत हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया।

सभा की अध्यक्षता राजद नेता सुर्यदेव ठाकुर ने की, जबकि मंच संचालन प्रोफेसर सीपी मंडल ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजद सहित महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने कहा—संजय यादव की कमी कभी पूरी नहीं होगी

वक्ताओं ने कहा कि संजय यादव एक ईमानदार, कर्मठ और मिलनसार व्यक्ति थे, जो हमेशा पार्टी और कार्यकर्ताओं के हित में काम करते रहे। वे हर सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे, जिससे वे सभी के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे।

सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि उनके पैतृक गांव श्रीनगर स्थित आवास के पास उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके संघर्ष और सेवा भाव को याद रख सकें। कार्यकर्ताओं ने “संजय यादव अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी।महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने कहा—संजय यादव की कमी कभी पूरी नहीं होगी

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ का पारंपरिक सम्मान के साथ अभिनंदन, जनहित मुद्दों पर विशेष चर्चा Read More जिलाधिकारी चर्चित गौड़ का पारंपरिक सम्मान के साथ अभिनंदन, जनहित मुद्दों पर विशेष चर्चा

नेताओं ने कहा कि संजय यादव के निधन से राजद पार्टी एवं मसौढ़ी अनुमंडल को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

मैं सूतपुत्र कर्ण से नहीं करूंगी विवाह – द्रोपद पुत्री द्रौपदी Read More मैं सूतपुत्र कर्ण से नहीं करूंगी विवाह – द्रोपद पुत्री द्रौपदी

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक रेखा देवी, प्रखंड प्रमुख बबीता देवी, राजद पटना जिला अध्यक्ष दिनानाथ यादव, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र यादव, धन्नी यादव, मसौढ़ी प्रखंड अध्यक्ष राकेश पंडित, जिला परिषद अध्यक्ष चंदन कुमार, ओमप्रकाश यादव, रवि प्रकाश, प्रतीक पटेल, पियूष पासवान, राधे यादव, मेधन गोप, उप प्रमुख प्रेम कुमार, संजीव कुमार, माले नेता जितेंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

भारत की सैन्य शक्ति हमारे रक्षा उद्योगों के कारखानों में विकसित हुई, इसकी झलक ऑपरेशन सिंदूर में  मिली- रक्षा राज्य मंत्री Read More भारत की सैन्य शक्ति हमारे रक्षा उद्योगों के कारखानों में विकसित हुई, इसकी झलक ऑपरेशन सिंदूर में  मिली- रक्षा राज्य मंत्री

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार