कोशी कॉलोनी के मंदिरों में लगातार चोरी, CCTV में कैद फिर भी पुलिस खाली हाथ

तीसरी बार चंपावती मंदिर को बनाया निशाना, तीन चोरों ने देर रात दिया वारदात को अंजाम

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

मंदिर कमेटी का आरोप—शिकायत के बावजूद नहीं हुई ठोस कार्रवाई

त्रिवेणीगंज।

नगर परिषद क्षेत्र के कोशी कॉलोनी चौक स्थित चंपावती मंदिर एवं महाकाल मंदिर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मंदिर समिति एवं वार्ड संख्या-25 के निवासियों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल गुरुवार की रात करीब 1:00 बजे एक बार फिर तीन की संख्या में आए चोरों ने चंपावती मंदिर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इससे पहले 11 अप्रैल 2026 की रात भी चोरों ने मंदिर में प्रवेश कर घंटी काटकर चोरी कर ली थी।

इसके अलावा पूर्व में मंदिर से बिजली का मोटर चोरी और मुख्य द्वार का ताला तोड़े जाने की घटना भी हो चुकी है। वहीं महाकाल मंदिर में भी दान पेटी से नकदी चोरी का मामला सामने आ चुका है।

श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा में भीषण आग, मवेशियों को बचाने में सदानंद सिन्हा गंभीर रूप से झुलसे Read More श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा में भीषण आग, मवेशियों को बचाने में सदानंद सिन्हा गंभीर रूप से झुलसे

IMG_20260501_101109

"Industry 4.0: Transforming the Future of Manufacturing and Technology” विषय पर एक महत्वपूर्ण तकनीकी व्याख्यान का आयोजन Read More "Industry 4.0: Transforming the Future of Manufacturing and Technology” विषय पर एक महत्वपूर्ण तकनीकी व्याख्यान का आयोजन

मंदिर कमेटी के अनुसार, सभी घटनाओं की CCTV फुटेज उपलब्ध है, जिसमें चोरों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं। इसके बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण Read More आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद मंदिर कमेटी के लोगों ने तुरंत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) को सूचना दी। सूचना मिलते ही SDPO बिभाष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आसपास से जानकारी ली गई है तथा CCTV फुटेज भी खंगाला गया है। मामले की जांच जारी है।

इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। लगातार हो रही घटनाओं से श्रद्धालुओं में भय का माहौल है और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मंदिर समिति एवं क्षेत्रवासियों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने और मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें