प्रशिक्षण केंद्र का पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण

प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी एवं व्यवहारिक बनाया जाए

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

बेतिया। 05 मई, मंगलवार को पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा बेतिया पुलिस केंद्र स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों की उपस्थिति, अनुशासन, प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा उपलब्ध सुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया।पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जनहित के प्रति संवेदनशील पुलिसकर्मी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल भविष्य में उनके कार्य निष्पादन की गुणवत्ता को निर्धारित करेगा।
 
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं को शारीरिक दक्षता, विधि-व्यवस्था बनाए रखने की तकनीक, आधुनिक पुलिसिंग, तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।साथ ही, प्रशिक्षण केंद्र के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी एवं व्यवहारिक बनाया जाए, ताकि प्रशिक्षु सिपाही वास्तविक परिस्थितियों में दक्षतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें