राजनीति
सात बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, गांवों में दहशत
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है
बलरामपुर। जनपद में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह थाना पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम सभा रेहरा चौकी में हुई एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां 45 वर्षीय हरिकांत यादव (पुत्र बौद्धनरायन) की तेंदुए के हमले में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हमलों में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिकांत यादव शुक्रवार सुबह महुआ बीनने के लिए गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में गए थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों व ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद जंगल में उनका शव बरामद हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रीय वनाधिकारी योगेश सिंह ने बताया कि मृतक जंगल में महुआ बीनने गए थे, तभी जंगली जानवर ने हमला किया।मृतक अपने पीछे सात बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
वहीं, जिले के अन्य हिस्सों में भी तेंदुए का आतंक जारी है। महाराजगंज तराई क्षेत्र में तेंदुए ने बलदेवनगर ललिया निवासी 30द वर्षीय अलीम और बनकटवा कनहरा निवासी 45 वर्षीय सहजराम पर हमला कर दिया। इस हमले में अलीम के हाथ में कई जगह चोटें आईं, जबकि सहजराम के सिर पर गंभीर घाव होने के कारण कई टांके लगाने पड़े। दोनों घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, पिंजरा लगाने और तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। फिलहाल, पूरे जनपद में दहशत का माहौल है और लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। वन विभाग की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
balrampur news बलरामपुर समाचार Balrampur Crime News Pachpedwa Balrampur News forest department action leopard attack balrampur तेंदुआ हमला बलरामपुर up leopard attack rehra chowki leopard attack leopard terror up जंगली जानवर हमला leopard attack village up wildlife attack tendaue ka atank leopard terror in village mahua beenne gaya vyakti par hamla


Comments