कर अपवंचन व फर्जी ITC रैकेट के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

SIT टीम द्वारा की गई गहन जांच, तकनीकी विश्लेषण एवं डेटा मॉनिटरिंग के आधार पर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

कर अपवंचन, फर्जी फर्मों के संचालन एवं इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के दुरुपयोग के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा गठित एसआईटी टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार (जीएसटी SIT टीम नोडल) के दिशा-निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 29/2026 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 से संबंधित वांछित अभियुक्त आसिफ अली पुत्र रुस्तम अली निवासी डाला बाजार मेन मार्केट पतरही थाना चोपन जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 26 वर्ष को दिनांक 02.04.2026 को समय करीब 16:30 बजे वैष्णो देवी माता मंदिर डाला के सामने से गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान पाया गया कि अभियुक्त द्वारा विभिन्न फर्मों के माध्यम से अलग-अलग वित्तीय वर्षों में लगभग ₹70,00,000/- (सत्तर लाख रुपये) की बोगस ITC (इनपुट टैक्स क्रेडिट) अपने दाखिल विवरण में दर्शाई गई, जबकि वास्तविक लेन-देन का कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया। अभियुक्त द्वारा अपनी फर्म M/S D.K. ASSOCIATES के माध्यम से बिना वास्तविक खरीद-बिक्री के कूटरचित प्रपत्रों के आधार पर फर्जी ITC पास ऑन की गई तथा सरकारी कर (GST) का भुगतान न कर सरकारी धन का गबन किया गया।

राॅबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटना का किया गया सफल खुलासा 01 अभियुक्त गिरफ्तार Read More राॅबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटना का किया गया सफल खुलासा 01 अभियुक्त गिरफ्तार

फर्म द्वारा किसी भी प्रकार के वैध टैक्स इनवॉइस, बिल्टी, ई-वे बिल आदि प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किए गए, जिससे स्पष्ट होता है कि संपूर्ण लेन-देन फर्जी था। SIT टीम द्वारा की गई गहन जांच, तकनीकी विश्लेषण एवं डेटा मॉनिटरिंग के आधार पर अभियुक्त को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया।

बाइक टकराव के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आई महिला की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, गांव में पुलिस तैनात Read More बाइक टकराव के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आई महिला की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, गांव में पुलिस तैनात

कर अपवंचन व फर्जी ITC रैकेट के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र अनिल कुमार की बाइट-

रामनवमी पर  निकला भब्य शोभायात्रा, लगे जय श्री राम के जयकारे Read More रामनवमी पर निकला भब्य शोभायात्रा, लगे जय श्री राम के जयकारे

अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद मोबाइल फोन , 01 फाइल (फर्जी दस्तावेज सहित) , 01 मारुति कार XL6 , ₹26,450/- नगद बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अग्रिम विवेचना प्रचलित है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव, प्रभारी SIT टीम/अपराध शाखा, जनपद सोनभद्र, निरीक्षक/विवेचक राजेश सरोज, अपराध शाखा,का0 किशन लाल, अपराध शाखा, का0 संदीप कुमार शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें