अडानी परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पर किसानों में आक्रोश

प्रशासन ने नहीं दिया जवाब तो जल्द होगा धरना-प्रदर्शन

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

सोनभद्र जनपद के ब्लॉक करमा अंतर्गत ग्राम सभा लोहरा (गुलरहवा) में औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। सुदामा सिंह के आवास के पास बरगद के पेड़ के नीचे आयोजित महासभा में बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया और अपनी नाराजगी जाहिर की।

किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में ग्राम सभा तकिया, लोहरा (गुलरहवा) व आसपास के किसानों ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। किसानों का कहना है कि उन्होंने 25 मार्च 2026 को जिलाधिकारी सोनभद्र को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन 5 अप्रैल तक कोई लिखित प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

महासभा में किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रशासन को जवाब देने के लिए कुछ और समय दिया जाएगा, लेकिन यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। किसानों ने साफ कहा कि ऐसी स्थिति में पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।साथ ही यह भी तय किया गया कि एक बार पुनः जिलाधिकारी से मिलकर स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकल सके।

किसान के बेटे ने बदली तकदीर, थारू बहुल क्षेत्र के अर्जुन चौधरी बने असिस्टेंट कमिश्नर Read More किसान के बेटे ने बदली तकदीर, थारू बहुल क्षेत्र के अर्जुन चौधरी बने असिस्टेंट कमिश्नर

इस दौरान सभा में मनोज कुशवाहा (अध्यक्ष), रेनू सिंह, अजित कुमार, दिनेश कुमार, दयाराम, ज्योति जंग सिंह, रविशंकर मौर्य, संतोष आत्मा सिंह, रविन्द्र बहादुर सिंह, विरेन्द्र कुमार, जय प्रकाश मौर्य, रामराज, कमलेश एडवोकेट, चन्द्र प्रकाश सिंह एडवोकेट, सुदामा सिंह, सुखराम पटेल समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

रामपुर  बरकोनिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के मामले में फरार 02 अभियुक्त 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार Read More रामपुर बरकोनिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के मामले में फरार 02 अभियुक्त 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें