रायपुर पुलिस व एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त कार्रवाई , 03 गांजा तस्कर गिरफ्तार

107 किग्रा अवैध गांजा व 03 वाहन बरामद

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस एवं एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।

गुरुवार दिनांक 09.04.2026 को प्रातः लगभग 07:05 बजे दरमा पहाड़ी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से विभिन्न वाहनों में कुल 107 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया।

उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-62/2026 धारा 8/20/29/60 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण को मा. न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

जल जीवन मिशन में फर्जी पूर्णता प्रमाण पत्रों पर जिलाधिकारी ने जतायी नराजगी Read More जल जीवन मिशन में फर्जी पूर्णता प्रमाण पत्रों पर जिलाधिकारी ने जतायी नराजगी

गिरफ्तार अभियुक्तगण क्रमश :-इन्दल यादव पुत्र लालजी यादव, निवासी जयमोहनी, थाना चकरघट्टा, जनपद चन्दौली, लवकुश यादव पुत्र घुरहू यादव, निवासी रतुवा (तेनुआ), थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, रंजीत यादव पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी अधौरा, थाना अधौरा, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार।

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, ब्लैक स्पॉटों पर लगेंगी कैट आई व बढ़ेगी निगरानी Read More सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, ब्लैक स्पॉटों पर लगेंगी कैट आई व बढ़ेगी निगरानी

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे बिहार राज्य से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, मध्यप्रदेश एवं अन्य स्थानों पर ऊँचे दामों पर बेचने का कार्य करते हैं।अभियुक्त इन्दल यादव के पास से पिकअप वाहन संख्या UP 67 AT 7740 में 59.4 किग्रा गांजा, लवकुश यादव के पास से पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UP 64 AX 9642 पर 24.500 किग्रा गांजा, रंजीत यादव के पास से बोलेरो वाहन संख्या BR 45 P 1369 में 24.400 किग्रा गांजा, कुल 107 किग्रा अवैध गांजा।

गोरखपुर :कपड़ा खरीदने निकली युवती लापता, बेंगलुरु ले जाने का आरोप: युवक समेत तीन पर केस दर्ज Read More गोरखपुर :कपड़ा खरीदने निकली युवती लापता, बेंगलुरु ले जाने का आरोप: युवक समेत तीन पर केस दर्ज

 गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0 अविनाश कुमार सिंह, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र, उ0नि0 सूरज सिंह, प्रभारी एएनटीएफ लखनऊ मय टीम, का0 चन्द्रकेश चौहान,का0 सौरभ मौर्य शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें