लालगंज पुलिस का एक्शन मोड: चोरी के आरोपी समेत दुष्कर्म का अभियुक्त गिरफ्तार

कई मामलों का खुलासा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती- बस्तीजिले केथाना लालगंज क्षेत्र में पुलिस ने अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जहां चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, वहीं दुष्कर्म के एक आरोपी को भी दबोचकर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
 
पहली कार्रवाई में थाना लालगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 82/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त पवन कुमार पुत्र गया प्रसाद निवासी पगार खास और मोहित पुत्र मंतलाल निवासी खोरिया को 07 अप्रैल 2026 को महादेवा से बनकटी जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
जांच में सामने आया कि पवन कुमार एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उस पर चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कुल 10 मामले दर्ज हैं, जो उसके आपराधिक इतिहास को दर्शाते हैं। वहीं सह अभियुक्त मोहित के खिलाफ भी संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज है।
 
इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक के साथ उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल अनिल यादव और प्रमोद सिंह यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।दूसरी कार्रवाई में थाना लालगंज पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त राधेश्याम पुत्र राम अवध निवासी बानपुर को 08 अप्रैल 2026 को टैक्सी स्टैंड देईसाड़ के पास से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी मुकदमा अपराध संख्या 83/2026 धारा 64(1), 351(3) बीएनएस के तहत की गई।
 
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक के साथ उपनिरीक्षक मोहन लाल चौधरी, हेड कांस्टेबल कमलेश पाण्डेय, कांस्टेबल उपेन्द्र पटेल तथा महिला कांस्टेबल बन्दना पासवान शामिल रहीं। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि थाना लालगंज पुलिस क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पूरी तरह सक्रिय है और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। पुलिस ने संकेत दिया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें