नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
इनामी गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
नपद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा किया है।
भदोही।
जनपद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 50 हजार रुपए व 25 हजार रुपए के इनामिया समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा, 1900 रुपए नकद तथा एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना भदोही पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर फत्तूपुर पावर हाउस के पास चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। इस दौरान गांजा तस्करी कर रहे गिरोह के तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में राजू पुत्र कल्लू उर्फ अनवर, 25 हजार रुपए इनामिया सोनू पुत्र लाले तथा 50 हजार रुपए इनामिया कल्लू उर्फ अनवर पुत्र जलालुद्दीन निवासी कस्बा सुरियावां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से बरामद गांजा बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था और प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी चोरी की बताई गई है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कपसेठी क्षेत्र से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर विभिन्न स्थानों पर ऊंचे दामों में बेचते थे और मुनाफे को आपस में बांटते थे।
पुलिस ने इस मामले में थाना भदोही पर मु0अ0सं0 150/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 207 एमवी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी लंबा है और विभिन्न जनपदों में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई में थाना भदोही पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Bhadohi News bhadohi crime news uttar pradesh crime भदोही समाचार UP Police Action उत्तर प्रदेश अपराध police crackdown drugs यूपी पुलिस कार्रवाई NDPS Act case drug trafficking case India ganja smuggling racket inter-district gang busted police arrest news illegal drugs seizure मादक पदार्थ तस्करी मामला गांजा तस्करी गिरोह एनडीपीएस एक्ट केस अंतरजनपदीय गैंग का खुलासा पुलिस गिरफ्तारी खबर भदोही अपराध समाचार अवैध ड्रग्स बरामदगी पुलिस कार्रवाई ड्रग्स


Comments