ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

शुकुल बाजार अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना  अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बाजारशुक्ल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 72/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी में वांछित 03 अभियुक्तों जाने आलम पुत्र जुम्मन निवासी पूरे भरोसी मजरे शेखपुर भड़रा थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी उम्र करीब 23 वर्ष, चाँद पुत्र ताज मो0 निवासी पूरे मेढी लाल मजरे बदलगढ़ थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी उम्र करीब 24 वर्ष, मशरूफ पुत्र मंसूर निवासी बदलगढ़ थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 02 बोरी गेहूँ बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें