राजनीति
भारत
कानपुर किडनी कांड : होटल में नोटों की गड्डियां उछालने वाला परवेज शैफी गिरफ्तार
शीघ्र ही डॉ. अफजाल की होगी गिरफ्तारी, परवेज शैफी से मिले महत्वपूर्ण सुराग
कानपुर। कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट कांड में आज परवेज शैफी के रुप में नवीऺ गिरफ्तारी रावतपुर पुलिस ने की है। ये वही परवेज शैफी है जिसका एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें ये नोटों की गड्डियों को उछालते दिखाई दे रहा था। यह जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस एम कासिम आबिदी ने बताया कि थाना रावतपुर क्षेत्र में विगत दिवसों में प्राइवेट अस्पतालों में अवैध किडनी खरीद-फरोख्त से संबंधित प्रकरण में अब तक 8 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद एक अन्य अभियुक्त परवेज सैफी को भी गिरफ्तार किया गया है, जो मूलतः मेरठ का निवासी एवं शातिर अपराधी है।
वह डॉक्टर अफजाल के साथ मिलकर लॉजिस्टिक्स व ट्रांसपोर्टेशन का कार्य करता था तथा ऑपरेशन से पूर्व रेकी में शामिल था। उसके पास से लगभग ₹9 लाख बरामद हुए हैं। जांच में वीडियो व ऑडियो साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जिनसे महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। एक ऑडियो में ट्रांसप्लांट के बाद एक महिला की मृत्यु की बात सामने आई है। डोनर-रिसिपिएंट के संबंध में जांच जारी है। अभियुक्त शिवम से पूछताछ में भी नए तथ्य प्राप्त हुए हैं, जिनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस एम कासिम आबिदी ने बताया कि परवेज शैफी से डाक्टर अफजाल के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है और शीघ्र ही डाक्टर अफजाल की भी गिरफ्तारी होगी।
up crime news kanpur police news kanpur crime news SM Qasim Abidi DCP West कानपुर किडनी कांड Kanpur Kidney Racket Medical Crime India Kidney Transplant Scam Kanpur Parvez Shaifi Arrested Dr Afzal Kidney Case Illegal Kidney Transplant India Organ Trafficking Case Kanpur Rawatpur Police Action Kidney Racket Uttar Pradesh Illegal Organ Trade Kanpur Hospital Kidney Scam Parvez Saifi Video Viral Kidney Transplant Investigation


Comments