नवाबगंज की साइबर पुलिस टीम द्वारा पाँच अलग साइबर फ्रॉड की सम्पूर्ण धनराशि (करीब 49,580/- रूपये) कराया गया वापस
ठगों द्वारा गर्भवती महिला या जहां हाल ही में किसी बच्चे का जन्म हुआ हो उन परिवारों को निशाना बनाया जाता है
ब्यूरो प्रयागराज- गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय के NCRP पोर्टल पर दर्ज शिकायतों (शिकायत प्रार्थना पत्र संख्या- 1. 33103260063198 2. 33103260063300 3. 33103260063916 4. 33103260063979 5. 33103260064605 ) पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक/आवेदिका के खाते से धोखाधड़ी से कटे हुए रुपयों को होल्ड कराया गया था, जिसको उनके खातों में कुल 49,580/- रूपये वापस कराया गया ।
उल्लेखनीय है कि ठगों द्वारा गर्भवती महिला या जहां हाल ही में किसी बच्चे का जन्म हुआ हो उन परिवारों को निशाना बनाया जाता है तथा फोन कर खुद को सरकारी कर्मचारी या आंगनबपाड़ी कर्मचारी बताकर प्रसूति लाभ या आंगनबाड़ी सहायता राशि सरकारी खाते से भेजे जाने को बताकर पीड़ितो को अपने विश्वास में ले लिया जाता है । ठगों द्वारा पैसा ट्रांसफर करने का झांसा देकर पीड़ितों से उनके मोबाइल पर प्राप्त गोपनीय OTP (वन टाइम पासवर्ड) पूछ लिया जाता है तथा पीड़ितों के बैंक खाते से जमा राशि निकाल लिया जाता है ।
1. (NCRP N0-33103260063198) रेशमा पटेल पत्नी विजेन्द्र निवासी कंजिया महंग का पुरा, थाना नबावगंज कमिश्नरेट प्रयागराज की सम्पूर्ण फ्रॉड की राशि- 18040/- रुपये वापस करायी गयी ।
2. (NCRP N0-33103260063300) अशोक कुमार पुत्र सालिग्राम पटेल निवासी जगदीशपुर मसनी थाना नवाबगंज प्रयागराज की सम्पूर्ण फ्रॉड की राशि- 4100/- रुपये वापस करायी गयी ।
3. (NCRP N0-33103260063916) रोहित कुमार पुत्र भोलानाथ निवासी उल्दा महेशगंज थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज की सम्पूर्ण फ्रॉड की राशि- 11190/- रुपये वापस करायी गयी ।
4. (NCRP N0-33103260063979) लवकुश कुमार मौर्या पुत्र रामसेवक मौर्या निवासी मेण्डारा थाना नबावगंज कमिश्नरेट प्रयागराज की सम्पूर्ण फ्रॉड की राशि- 4100/- रुपये वापस करायी गयी ।
5. (NCRP N0-33103260064605) नैला बानो पत्नी निशामुद्दीन निवासी हरैयापुर पन्नूपुर थाना नबावगंज कमिश्नरेट प्रयागराज की सम्पूर्ण फ्रॉड की राशि- 11550/- रुपये वापस करायी गयी ।
थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-147/2026 धारा-69/351(3) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राकेश पाल पुत्र आशाराम पाल निवासी ग्राम पोस्ट गोगांव थाना जिगना जनपद मिर्जापुर को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-03.04.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम वासुपुर स्थित शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त द्वारा शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया तथा कही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी, जिसके सम्बंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-147/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । राकेश पाल पुत्र आशाराम पाल निवासी ग्राम पोस्ट गोगांव थाना जिगना जनपद मिर्जापुर, उम्र करीब 27 वर्ष ।
थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-143/26 धारा-65(2)/352/351(2) भा0न्या0सं0 व 5(M)/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सरफराज उर्फ फोटो पुत्र अख्तर अली निवासी ग्राम बेलहा सिंघामऊ थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-03.04.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जगुआ सोधा स्थित सरकारी नलकूप के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया तथा परिजनों द्वारा शिकायत करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी, जिसके सम्बंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-143/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
crime news prayagraj up crime news hindi news update Swatantra Prabhat Lucknow नवाबगंज साइबर फ्रॉड cyber fraud prayagraj ncrp portal refund news prayagraj cyber police action gangangar zone police cyber crime refund up otp fraud case online fraud prayagraj police action handia wanted accused arrested up prayagraj police update cyber fraud money returned up police cyber team handia police arrest news pocso act arrest prayagraj latest police action


Comments