मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, 18 घंटे में अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए महज 18 घंटे के भीतर अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया है।
बलरामपुर। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए महज 18 घंटे के भीतर अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 अप्रैल 2026 को आवेदक दिलीप कुमार कश्यप पुत्र शिवशंकर निवासी नीलकोठी अचलापुर, थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर की तहरीर पर मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मु0अ0सं0 74/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले का सफल अनावरण किया।
दिनांक 03 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम गेल्हापुर रोड से कस्बा बलरामपुर की ओर आने वाली सड़क के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।
पुलिस ने मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है।
अभियुक्त गिरफ्तार crime news balrampur Swatantra Prabhat Lucknow UP Police Action Balrampur Latest News बीएनएस धारा 303(2) Balrampur Police News पुलिस की त्वरित कार्रवाई बलरामपुर पुलिस खुलासा balrampur bike theft case मोटरसाइकिल चोरी खुलासा थाना कोतवाली नगर बलरामपुर bike theft arrest news बलरामपुर ताजा खबर चोरी की बाइक बरामद police arrest update बलरामपुर ब्रेकिंग न्यूज़ up crime news hindi police recovery news


Comments