नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बहुचर्चित किडनी कांड में कानपुर में अब तक 9 गिरफ्तार , पूछतांछ में जारी चौंकाने वाले खुलासे
फिलहाल अब इस मामले मेंभी पुलिस नोटिस भेजकर हॉस्पिटल से जवाब मांगेगी
कानपुर। देश भर में चर्चा का विषय बने यहां के बहुचर्चित किडनी कांड में जारी जांच में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मामले में अस्पताल संचालक डॉक्टरों और दलालों समेत अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में अब तक बड़ी संख्या में नामचीन अस्पतालों की भी अहम भूमिका प्रकाश में आई है ,जिसको लेकर पुलिस की गहन छानबीन लगातार जारी है।
इस बारे में कल मंगलवार को पुलिस ने एजेंट शिवम अग्रवाल उर्फ काड़ा से भी गहन पूछताछ की थी। इस दौरान शिवम ने 50 किडनी ट्रांसप्लांट कराने की बात कबूल की। उसके द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक उसे हर ऑपरेशन पर 50 हजार रुपए मिलते थे। दलाल शिवम ने डॉक्टर के साथ मिल करीब 50 ट्रांसप्लांट कानपुर में कराए हैं। बताया गया कि पारुल तोमर के ट्रांसप्लांट में भी डॉ रोहित और डॉ अफजल कानपुर आए थे और करीब 8-10 दिन रुके थे।
सूत्रों के मुताबिक करीब 2 घंटे चली पूछताछ में उससे 15 सवाल पूछे गए। ज्यादातर सवालों का उसने गोलमोल जवाब दिया। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया, शिवम पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। जल्द ही उसे पुलिस कस्टडी में लेगी, तब विस्तार से पूछताछ की जाएगी। लगातार जारी गहन छानबीन के दौरान इस बहुचर्चित किडनीकांड में पुलिस को शिवम के मोबाइल से एक कॉल रिकॉर्डिंग मिली है। इसमें शिवम, दिल्ली एन सी आर के एजेंट नवीन पांडेय से बातचीत करता सुनाई दे रहा है।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए यह भी बतायाकी इस रिकॉर्डिंग किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान एक मरीज की मौत के बाद की है। 1 मिनट 36 सेकेंड की रिकॉर्डिंग में शिवम, नवीन से कह रहा है कि रोहित सर (फरार आरोपी डॉक्टर) ने साइलेंट होने के लिए कहा है। पुलिस का दावा है कि ऑडियो में दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल का नाम भी सामने आया है। फिलहाल अब इस मामले मेंभी पुलिस नोटिस भेजकर हॉस्पिटल से जवाब मांगेगी। इसके अलावा पुलिस ने डॉ. अफजल के ड्राइवर परवेज सैफी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अबतक कुल 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
एजेंट शिवम अग्रवाल ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि अफ्रीकी महिला अरेबिका को डॉ रोहित ने भेजा था। उसने फोन करके कहा था कि एक अफ्रीकी महिला किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कानपुर आ रही है। उसके लिए होटल और अस्पताल की व्यवस्था करो। शिवम के अनुसार इसके बाद उसने ट्रांसप्लांट के लिए आहूजा हॉस्पिटल में इंतजाम कर दिया था। शिवम ने बताया अरेबिका से रोहित की मुलाकात दिल्ली में ही हुई थी। डॉ रोहित हर ऑपरेशन में कानपुर आता था। अरेबिका के ट्रांसप्लांट के दौरान भी वो आया था। फिलहाल मामले की जांच से लगातार जारी ,जिसमें और भी कई बड़े चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद जताई गई है।
up crime news kanpur crime news Kanpur Police Investigation कानपुर किडनी कांड Kanpur Kidney Racket Medical Crime India Kidney Transplant Scam Kanpur Dr Afzal Kidney Case Illegal Kidney Transplant India Organ Trafficking Kanpur Shivam Agrawal Agent Dr Rohit Kidney Transplant Parvez Saifi Arrest Kanpur Ahuja Hospital Kanpur Max Hospital Delhi NCR Kidney Racket Investigation Organ Trade Network India DCP West SM Qasim Abidi Kidney Transplant Mafia Delhi NCR Organ Racket


Comments