शांति भंग की आशंका में 19 गिरफ्तार, 157 वाहनों का चालान

पुलिस के अनुसार, थाना ज्ञानपुर क्षेत्र से 3, औराई से 6, भदोही से 7, दुर्गागंज से 1 तथा चौरी क्षेत्र से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

भदोही। जनपद पुलिस ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में कुल 19 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, थाना ज्ञानपुर क्षेत्र से 3, औराई से 6, भदोही से 7, दुर्गागंज से 1 तथा चौरी क्षेत्र से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 150 दोपहिया व 7 चारपहिया सहित कुल 157 वाहनों का चालान किया। इस दौरान 1 लाख 65 हजार 600 रुपए का समन शुल्क वसूला गया तथा एक वाहन को सीज किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों के पालन के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें