नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
इलाज कराने का झाँसा देकर टप्पेबाजी व लूट करने वाली महिला अभियुक्ता गिरफ्तार
इसके बाद जब जगदेई ने इसकी शिकायत पुलिस में की तो स्वरुप नगर पुलिस एलर्ट हुई
कानपुर। दिनांक 6.04.2026 को कार्डियोलॉजी अस्पताल में एक अज्ञात महिला द्वारा जगदेई पत्नी शिवमोहन निवासी फैजुल्लापुर थाना थरियाँव जनपद फतेहपुर को इलाज का झाँसा देकर टप्पेबाजी करके पीड़िता से सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र, तोडिया, कीमत करीब 3 लाख रूपये ले जाने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर स्वरुप नगर पुलिस ने उक्त टप्पेबाज महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जगदेई अपने पति शिवमोहन का इलाज कराने कार्डियोलॉजी कानपुर आई थी वहां पर उसकी मुलाकात टप्पेबाज महिला अनीता उर्फ गुड्डी से हुई। अनीता ने जगदेई से कहा कि तुम्हारे पति की कई टेस्टिंग व एक्स रे होना है तुम अपने जेवर और रुपए हमें पकड़ा दो और इनकी टेस्टिंग कराओ, उक्त महिला ने अपने जेवर व रुपए टप्पेबाज महिला अनीता को पकड़ा दिए। इसके बाद वह टप्पेबाज महिला अनीता रुपए और ज़ेवर लेकर फरार हो गई। इसके बाद जब जगदेई ने इसकी शिकायत पुलिस में की तो स्वरुप नगर पुलिस एलर्ट हुई। बाद में पीड़िता के पति की मृत्यु भी हो गई।
प्रभारी निरीक्षक स्वरुपनगरकमिश्नरेट कानपुर नगर के सर्विलांस सेल ऑपरेशन द्वारा त्रिनेत्र कैमरों की मदद व मुखविर की सूचना पर हैलट अस्पताल के वार्ड 100 के पास से अभियुक्ता अनीता उर्फ गुड्डी पत्नी सुनील उर्फ राजन नि० शुक्लागंज पोनी रोड़ थाना शुक्लागंज उन्नाव, उम्र करीब 48 वर्ष, गिरफ्तारी कर मय फर्द बरामदगी एक जोडी पायल व दो बिछुआ सफेद धातु, एक जोडी कान के टप्स व एक अदद पैंडल (टूटा दो भागो मे) पीली धातु बरामद हुई।
up crime news kanpur crime news कानपुर कमिश्नरेट पुलिस उत्तर प्रदेश अपराध समाचार Kanpur Commissionerate Police Hospital Fraud Case कानपुर टप्पेबाजी Kanpur Cardiology Hospital Theft कानपुर कार्डियोलॉजी अस्पताल टप्पेबाज महिला गिरफ्तार Fraud Woman Arrested Kanpur स्वरूप नगर पुलिस Swaroop Nagar Police Kanpur हेलट अस्पताल कानपुर Hallet Hospital Kanpur Gold Jewelry Fraud सोने के जेवर ठगी अस्पताल में ठगी Kanpur Latest Crime Fatehpur Woman Cheated फतेहपुर महिला ठगी Anita Guddi Arrested


Comments