राजनीति
विकास की मुख्यधारा से जुड़कर कार्य करेंगे सभासद : दीपक मौर्य
नगर पंचायत कपिलवस्तु में मनोनीत सभासदों को शपथ शपथ दिलाई गई
स्वतंत्र प्रभात संवाददातासिद्धार्थनगर
जिले के नगर पंचायत कपिलवस्तु में शासन से मनोनीत किए गए सभासदों को शपथ दिलाई गई। कपिलवस्तु नगर पंचायत सभागार में गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में निर्वाचित सदस्यों के साथ मिलकर निकाय क्षेत्र में विकास को गति देने पर चर्चा की गई।
समारोह में उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य ने मनोनीत सभासदों में नितेश पाण्डेय, विजय कश्यप, कौशल कुमार अग्रहरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने सभी सभासदों को बधाई दी।
कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुंचाने की । मनोनीत सभासदों के आने से नगर पंचायत क्षेत्र में विकास को नई गति प्रदान होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि नगर पंचायत कपिलवस्तु की जनता की समस्याओं का समाधान अब और भी प्रभावी ढंग से होगा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान ही पार्टी की प्राथमिकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद आलम उर्फ चुन्ने ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कपिलवस्तु नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने में सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष आरती देवी, अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह , फतेह बहादुर सिंह अमित उपाध्याय, अजय उपाध्याय, कमरुद्दीन, राम विलास यादव, राजकुमार चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सबलू साहनी, संतोष उपाध्याय, लिपिक सूरज प्रताप सिंह सहित अन्य मौजद रहे।


Comments