बाल चित्रशाला प्रतियोगिता एवं समापन समारोह सम्पन्न

कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए दो आयु वर्गों – 10 वर्ष तक तथा 15 वर्ष तक – में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 08 अप्रैल 2026 विराम खंड-5 जन कल्याण समिति द्वारा सोमेश्वर महादेव मंदिर, एम.आई.जी. परिसर में आयोजित बाल चित्रशाला प्रतियोगिता एवं समापन समारोह अत्यंत उत्साह एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. भरत राज सिंह, महानिदेशक (तकनीकी), एसएमएस तथा अध्यक्ष, विराम-5 जनकल्याण उपसमिति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए दो आयु वर्गों – 10 वर्ष तक तथा 15 वर्ष तक – में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि प्रो. भरत राज सिंह ने विजेता बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए तथा बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना का विकास करती हैं। इस अवसर पर 4-5 अप्रैल 2026 को मधुबनी चित्रकला कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक कला के विविध आयामों को सीखा।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आर.पी. शर्मा एवं शर्मा द्वारा किया गया, जबकि संयोजन अरुण त्रिवेदी, सचिव, विराम-5 जनकल्याण उपसमिति ने किया। बच्चों के चित्रों का आकलन डा. गर्ग द्वारा किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में बच्चों, अभिभावकों एवं परिवारजनों की उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत प्रेरणादायक एवं सांस्कृतिक रंगों से परिपूर्ण रहा।

About The Author

Post Comments

Comments