गैंगस्टर एक्ट के तहत शक्तिनगर पुलिस ने किया बड़ी कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्ति कुर्क

जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध जनपद पुलिस का लगातार अभियान जारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे की रिपोर्ट के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की गई है।

अभियुक्त सुनील भारती पुत्र शिवमंगल, निवासी निमियाटाड़ बस्ती थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 32 वर्ष द्वारा स्वयं एवं अपने सहयोगियों के माध्यम से अवैध हेरोइन का व्यापार करते हुए तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहकर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की गई।

जल जीवन मिशन में फर्जी पूर्णता प्रमाण पत्रों पर जिलाधिकारी ने जतायी नराजगी Read More जल जीवन मिशन में फर्जी पूर्णता प्रमाण पत्रों पर जिलाधिकारी ने जतायी नराजगी

जिसके विरुद्ध थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 78/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा बिना किसी वैध आय के स्रोत के आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से अपने एवं अपनी पत्नी के नाम से चार पहिया वाहन (स्विफ्ट डिजायर) संख्या UP64BA-9536 (मूल्यांकन लगभग ₹6,90,000/-) तथा स्कूटी संख्या UP64BE-0459 (मूल्यांकन लगभग ₹90,000/-) क्रय की गई है।

सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी रंग लाई, गैर इरादतन हत्या के प्रकरण में एक नफर अभियुक्त को  10 वर्ष के कारावास की सजा Read More सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी रंग लाई, गैर इरादतन हत्या के प्रकरण में एक नफर अभियुक्त को 10 वर्ष के कारावास की सजा

उक्त तथ्यों के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपरोक्त दोनों वाहनों को कुर्क/जब्त किया गया है।

वार्ड 47 की विद्युत समस्याओं को लेकर संजय श्रीवास्तव ने महापौर को सौंपा ज्ञापन Read More वार्ड 47 की विद्युत समस्याओं को लेकर संजय श्रीवास्तव ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

गिरफ्तारअभियुक्त का विवरण क्रमश:-सुनील भारती पुत्र शिवमंगल, निवासी निमियाटाड़ बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 32 वर्ष।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-

(1) मु0अ0सं0 43/2024 धारा 8/21/29 NDPS Act, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र

(2) मु0अ0सं0 44/2024 धारा 8/21 NDPS Act, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र

(3) मु0अ0सं0 78/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्ध समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र

(4) मु0अ0सं0 20/2026 धारा 8/21/27A/29 NDPS Act, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध व अपराधियों एवं मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध पुलिस का लगातार अभियान जारी रहेगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार