मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सोनभद्र पुलिस का आज भी जारी, जनजागरूकता अभियान, महिला एवं साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर

सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी आपात या संदिग्ध स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें तथा जागरूक रहकर स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जनपद सोनभद्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण में व्यापक जनजागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

IMG-20260406-WA0055

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थान, बाजार और ग्राम सभाओं में संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानून और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी जा रही है।

 प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास एवं धमकी देने के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार  Read More  प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास एवं धमकी देने के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार 

साथ ही, बढ़ते साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं OTP साझा न करने के संबंध में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे आमजन साइबर ठगी से सुरक्षित रह सकें।

दो वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा पुल एप्रोच, ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन  Read More दो वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा पुल एप्रोच, ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन 

सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी आपात या संदिग्ध स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें तथा जागरूक रहकर स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने एसआरएन अस्पताल व मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण Read More जिलाधिकारी ने एसआरएन अस्पताल व मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें