दुद्धी में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी जन समस्याएं

शिकायतों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

शनिवार दिनांक 04.04.2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से तहसील दुद्धी में जन शिकायतों को सुना गया।

इस दौरान उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से भूमि संबंधी प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े तथा मामलों का त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण हो सके।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल अंतर्गत संबंधित तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

समय माता स्थान के बगल पोखरा का कई बार हो चुका है भुगतान उसी पोखरा का पुनः जारी है मस्टर रोल Read More समय माता स्थान के बगल पोखरा का कई बार हो चुका है भुगतान उसी पोखरा का पुनः जारी है मस्टर रोल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें