नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए - जिलाधिकारी
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा शनिवार को बीएचएनडी दिवस के अवसर पर ग्राम रमवापुर कली, विकास खण्ड खुनियावं, पशुपतिनगर, नरकटहा, विकास खण्ड बांसी तथा मसिना, विकास खण्ड जोगिया का निरीक्षण किया गया।
सिद्धार्थनगर, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा शनिवार को बीएचएनडी दिवस के अवसर पर ग्राम रमवापुर कली, विकास खण्ड खुनियावं, पशुपतिनगर, नरकटहा, विकास खण्ड बांसी तथा मसिना, विकास खण्ड जोगिया का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन गर्भवती महिलाओं के रजिस्टर को देखा गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के सैम-मैम बच्चों का रजिस्टर देखा गया तथा सैम मैम बच्चों को पोषाहार का वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीएचएनडी दिवस में गर्भवती महिलाओ की गोदभराई, अन्नप्रासन्न कराये तथा पोषाहार का वितरण कराये।
आंगनबाड़ी एवं आशा को निर्देश दिया कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को सूचित करें। एएनएम को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए।
जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनकी मानीटरिंग करे। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री मातृत्व बन्दना योजना का लाभ दिये जाने का निर्देश दिया। ग्राम रमवापुर कली, विकास खण्ड खुनियावं में जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई।
इस अवसर पर सम्बन्धित एमओआईसी, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे ।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात siddharthnagar news टीकाकरण अभियान UP Government Scheme सिद्धार्थनगर समाचार Annaprashan Program ग्रामीण स्वास्थ्य अभियान Uttar Pradesh Health News खुनियांव ब्लॉक DM Shivsharanappa GN जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन BHND दिवस BHND Day inspection ग्राम रमवापुर कली Ramvapur Kali village Khuniyav block बांसी विकास खण्ड Bansi block Siddharthnagar जोगिया ब्लॉक Jogia block आंगनबाड़ी निरीक्षण Anganwadi inspection गर्भवती महिलाओं की जांच pregnant women checkup vaccination drive पोषाहार वितरण nutrition distribution SAM MAM children सैम मैम बच्चे गोदभराई कार्यक्रम godbharai program अन्नप्राशन कार्यक्रम प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना PM Matritva Vandana Yojana ANM ASHA Anganwadi स्वास्थ्य विभाग सिद्धार्थनगर health department Siddharthnagar rural health program BHND Siddharthnagar


Comments