ट्रैक्टर के धक्के से विद्युत् पोल गिरा , अनहोनी टला

रहवासियों में हड़कम्प, दर्जनों घरों की विद्युत् आपूर्ति बाधित

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन थाना क्षेत्र के रोरवा का मामला

ब्यूरो रिपोर्ट

कोन / सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोरवा पूर्वी टोला में शनिवार को दोपहर लवकुश के घर पास ट्रैक्टर के धक्के से विद्युत् पोल और तार गिरा ।स्थानीय रहवासियों के अनुसार ट्रैक्टर मिट्टी गिराने का कार्य कर रहा था जहाँ चालक द्वारा नशे की हालत में होने के कारण ट्रैक्टर नियंत्रित नहीं किया जा सका।

IMG_20260314_191146

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे  कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच परीक्षा सम्पन्न Read More होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे  कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच परीक्षा सम्पन्न

ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर मिट्टी लेकर गया था और अनलोड करने के क्रम में चालक विद्युत् पोल में टक्कर मार दिया जिससे पोल, तार टूट कर गिर गया।जिससे 20 से 25 घरों की विद्युत् आपूर्ति बाधित हो गई।

ओबरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग , कोई जनहानि नहीं Read More ओबरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग , कोई जनहानि नहीं

शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन  Read More शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन 

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी विद्युत कर्मी अनिल कुमार को दिया। जहाँ विद्युत कर्मी मौके पर पहुँचकर तार को ट्रांसफार्मर से अलग किया और घटना से संबंधित सूचना स्थानीय अवर अभियंता कोन को दिया।

IMG_20260314_192357

बताते चलें कि जिस समय घटना घटित हुआ उस वक्त बिजली चालू था और संयोग अच्छा रहा कि एल टी लाईन के नीचे कोई नहीं था नहीं तो बहुत बड़ी अप्रिय घटना घटित हो सकती थी। ट्रैक्टर रोरवा प्रधानपति का बताया जा रहा है। इस संबंध में अवर अभियंता गजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना से संबंधित सूचना एसडीओ पिपरी को दे दी गई है और संबंधित के ऊपर कार्यवाही की जा रही है ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार