जगदीशपुर पुलिस  द्वारा  25,000/- रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी।  पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना  अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर विभिन्न धाराओं सहित यूपी0 गैंगस्टर एक्ट थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी में वांछित व 25,000/-रुपये का इनामिया अभियुक्त रफीक अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी ग्राम कोछित थाना भाले सुलतान शहीद स्मारक जनपद अमेठी उम्र करीब 31 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।
 
गिरफ्तारी के संबन्ध में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद अमेठी के जगदीशपुर, अमेठी व गौरीगंज में चोरी, जालसाजी व धोखाधड़ी आदि विभिन्न धाराओं में कुल 04 अभियोग पंजीकृत हैं । जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया था ।

About The Author

Post Comments

Comments