नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
श्रीराम कथा में राम की बाल लीलाओं का वर्णन
जगत गुरु स्वामी राम दिनेशाचार्य ने प्रभु श्रीराम की मनमोहक बाल लीलाओं का वर्णन कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया
सिद्धार्थनगर। बिस्कोहर कस्बे से सटे जनपद बलरामपुर सीमा पर स्थित मधुपुर पकड़ी गांव में चल रहे नौ दिवसीय श्री राम कथा के छठवें दिन रविवार की रात श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।यज्ञाचार्य दुर्गेश कुमार शास्त्री अयोध्या से आए हुए जगत गुरु स्वामी राम दिनेशाचार्य ने श्रीराम के बाल लीलाओं बारे में कथा सुनाई। जगत गुरु स्वामी राम दिनेशाचार्य ने प्रभु श्रीराम की मनमोहक बाल लीलाओं का वर्णन कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया।

कथा के दौरान उन्होंने उस प्रसंग का वर्णन किया, जब भगवान भोलेनाथ बालक राम के दर्शन की लालसा में भेष बदलकर अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने संदेश देते हुए कहा श्रीराम कथा केवल श्रवण का माध्यम नहीं है बल्कि यह जीवन की पाठशाला है। हमें भगवान राम के आदर्शों और उनके चरित्र को अपने वास्तविक जीवन में उतारना चाहिए तभी ऐसी कथाओं की सार्थकता है।
इस दौरान मुख्य यजमान धनीराम प्रजापति, सीताराम प्रजापति, विजय प्रजापति,पंकज प्रजापति,दयाराम प्रजापति, विजय कुमार, धर्मेन्द्र शुक्ला, मनीराम प्रजापति, डॉ मधुसूदन शुक्ला, विजय शरण मिश्रा, संजय सिंह, मोना पाण्डेय, रक्षा राम प्रजापति, विजय कुमार अग्रहरि चेयरमैन प्रतिनिधि ,कृपा शंकर प्रजापति सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
siddharthnagar news धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति सिद्धार्थनगर समाचार Spiritual Discourse Local Religious News बिस्कोहर Biskohar भक्ति कार्यक्रम hindu religious event रामायण कथा Shri Ram Katha Ram Bal Leela Madhupur Pakdi Balrampur Border Jagat Guru Swami Ram Dineshacharya Ayodhya Katha Ramayan Pravachan श्रीराम कथा राम बाल लीला मधुपुर पकड़ी अयोध्या संत स्वामी राम दिनेशाचार्य भगवान राम भोलेनाथ नौ दिवसीय कथा श्रद्धालु जनसैलाब आध्यात्मिक संदेश उत्तर प्रदेश धार्मिक समाचार


Comments