राजनीति
राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाली 30 विभूतियों का नागपुर में सम्मान, सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने किया अभिनंदन
अम्बेडकर नगर।
डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय, नागपुर में मंगलवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परम पूजनीय सरसंघचालक आदरणीय मोहन भागवत ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में सराहनीय योगदान देने वाली 30 विभूतियों को सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले नामों में एक नाम फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी गृह जनपद अम्बेडकरनगर की टांडा तहसील के ग्राम ओदरा रहने वाले, का नाम शामिल रहा। जिन्हें रामलला के पोशाक की सेवा के लिए पूर्व में ही चुना गया था जो अब भी निरंतर सेवा दे रहे हैं
श्री त्रिपाठी प्रभु श्री रामलला के नित्य वस्त्रों के सेवक हैं और प्राण प्रतिष्ठा के दिन से निरंतर भगवान के दैनिक वस्त्र तैयार कर रहे हैं
इन वस्त्रों की विशेषता यह है कि ये पूर्णतः भारतीय परंपरागत परिधानों एवं टेक्सटाइल शिल्प से निर्मित होते हैं, जिन्हें श्रद्धापूर्वक प्रभु श्री राम के चरणों में अर्पित किया जाता है। श्री त्रिपाठी का संकल्प है कि भगवान की सेवा के माध्यम से भारत के प्रत्येक राज्य की पारंपरिक वस्त्र कला एवं ट्रेडिशनल टेक्सटाइल्स प्रभु तक पहुंचे। इसके अंतर्गत वे एरी, मूगा, कोटपाड, तोड़ा, भील, बनजारा सहित विभिन्न जनजातीय एवं क्षेत्रीय बुनाई शैलियों को भगवान के नित्य श्रृंगार का हिस्सा बना रहे हैं।
इस अवसर पर सरसंघचालक ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण केवल पत्थरों का कार्य नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा का जागरण है, जिसमें इन सभी विभूतियों का योगदान अमूल्य है।


Comments