जिलाधिकारी ने नपा परिषद सिद्धार्थनगर  में लगे आरओ/वाटर कूलर का किया औचक निरीक्षण

तीन दिन के भीतर खराब आरओ/वाटर कूलर को ठीक कराकर चालू कराने का दिए -निर्देश

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी0एन0 द्वारा भीषण गर्मी के दृष्टिगत आम जनमानस को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराये जाने हेतु नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर द्वारा स्थापित कराये गये आरओ/वाटर कूलर का औचक निरीक्षण किया गया।  जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में हाईडिल तिराहा, बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कालेज, रोडवेज, हनुमान मंदिर तेतरी बाजार, पेट्रोल पम्प तिराहा एवं साड़ी तिराहा पर स्थापित आरओ/वाटर कूलर को देखा गया।
 
बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कालेज, पेट्रोल पम्प तिराहा, साड़ी तिराहा पर स्थापित आरओ/वाटर कूलर चालू हालत में नहीं पाया गया तथा हनुमान मंदिर तेतरी बाजार में एक टोटी खराब पाया गया। जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर का स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा  03 दिवस में खराब आरओ/वाटर कूलर को ठीक कराकर चालू कराने का निर्देश दिया।
 
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कोई भी आरओ/वाटर कूलर बंद नहीं होना चाहिए जहां भी आरओ/वाटर कूलर खराब अथवा यांत्रिक दोष के कारण बंद हैं उनको शीघ्र ठीक कराकर संचालित करायें जिससे आम नागरिकों को गर्मी में आसानी से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।

About The Author

Post Comments

Comments