होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण

जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु समुचित प्रबंध

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम, डायट परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा परीक्षा व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों एवं निगरानी प्रणाली की गहन समीक्षा की गई।

IMG-20260425-WA0041

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाएं पूर्ण सतर्कता के साथ सुनिश्चित की जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता कदापि स्वीकार नहीं की जाएगी।

वीरेंद्र सिंह कन्या इंटर कॉलेज जावेदा के प्रबंधक ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित  Read More वीरेंद्र सिंह कन्या इंटर कॉलेज जावेदा के प्रबंधक ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित 

IMG-20260425-WA0015

चेकिंग अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दुद्धी पुलिस ने अवैध बीयर की खेप के साथ 01 अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार Read More चेकिंग अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दुद्धी पुलिस ने अवैध बीयर की खेप के साथ 01 अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

अधिकारियों द्वारा केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि अभ्यर्थियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखें तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न होने दें। साथ ही, परीक्षा के दौरान सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश पत्र जांच एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी  सफलता, बलात्कार व एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर अपराध में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार Read More रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बलात्कार व एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर अपराध में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें