राजनीति
किन्नरपट्टी बाजार में बैंक ऑफ महाराष्ट्र ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन, ग्राम प्रधान नथुनी चौहान रहे मुख्य अतिथि
प्रमोद रौनियार
कुशीनगर। पडरौना जटहां बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत किन्नर पट्टी बाजार में शुक्रवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र के ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन राष्ट्रीय चौहान एकता मंच के जिलाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान गोबरी उर्फ नथुनी चौहान द्वारा किया गया।
उद्घाटन अवसर पर ग्राम प्रधान ने कहा कि इस ग्राहक सेवा केंद्र के खुलने से क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी और उन्हें दूर-दराज के बैंकों में जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। इस दौरान ग्राहक सेवा केंद्र संचालक रंजीत चौहान, समाजसेवी विकास चौहान सहित विनय, संजय तिवारी, चंद्रभान चौहान, रंगलाल चौहान, अवधेश चौहान, नरेश चौहान, राधेश्याम चौहान, बाबूनंदन कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, रामनारायण चौहान, आरपीएन यादव, विनय यादव, अरुण पाल, सोनू यादव, प्रदीप चौहान, धीरज चौहान, रविकिशन साहनी, गोपाल चौहान, स्वामीनाथ चौहान, जयक्षी चौहान, रघुनाथ चौहान, शकिल अंसारी, राजन यादव, अनूप बर्नवाल, तृलोकी यादव सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने केंद्र के सफल संचालन और क्षेत्र के विकास की कामना की।


Comments