प्रभारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने किया सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों संग समीक्षा बैठक, संबंधितो को दिये सख्त निर्देश

पेयजल व्यवस्था व गेहूं खरीद पर विशेष ध्यान दें— प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

प्रभारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार रविंद्र जायसवाल ने रविवार को सर्किट हाउस के सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जनपद की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराए गए समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने विशेष रूप से पेयजल समस्या पर गंभीरता दिखाते हुए निर्देश दिए कि जनपद में स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब हैंडपंपों की मरम्मत को प्राथमिकता दी जाए तथा नगर पालिका एवं अन्य क्षेत्रों में र्वाटर कूलर लगाने की व्यवस्था की जाए।

राज्य मंत्री ने गेहूं खरीद केंद्रों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों से समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से गेहूं खरीद सुनिश्चित की जाए। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।

वृद्ध ने गोली मारकर की आत्महत्या,पुलिस जांच मे जुटी  Read More वृद्ध ने गोली मारकर की आत्महत्या,पुलिस जांच मे जुटी 

बैठक में विधायक सदर भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी चर्चित गोंड, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। राज्य मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागीय कार्यों में तेजी लाएं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें।

हनुमंत कथा में आशीर्वाद के बीच भाजपा नेता ने उठाया उपेक्षा का मुद्दा Read More हनुमंत कथा में आशीर्वाद के बीच भाजपा नेता ने उठाया उपेक्षा का मुद्दा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार