निदेशक तकनीकी ने किया अनपरा तापीय परियोजना दौरा

अभियंताओं तथा संगठनों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत, प्रतिनिधियों ने मांगपत्र देकर ज्वलंत समस्याओं पर की चर्चा

राजेश तिवारी Picture
Published On

अनपरा /सोनभद्र -

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के नवागत निदेशक तकनीकी इं एसएन त्रिपाठी ने अनपरा तापीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर राख निस्तारण तथा इकाइयों के परिचालन एवं अनुरक्षण का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने अ, ब तथा द ताप विद्युत गृह के कंट्रोल रूम,विभिन्न साईट तथा बेलवादह ऐश डाइक का निरीक्षण भी किया फिर बीटीपीएस कमेटी रूम में परियोजना के अधिकारियों में मुख्य महाप्रबंधक इं अजय कुमार

कटियार,महाप्रबंधक प्रशासन इं निखिल चतुर्वेदी,महाप्रबंधक द इं प्रशांत त्रिपाठी,महाप्रबंधक तापीय परिचालन इकाई इं अनिल पाण्डेय,महाप्रबंधक इं एसपी यादव,महाप्रबंधक इं प्रमोद कुमार,महाप्रबंधक सिविल इं निशीथ शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति में आ रही तकनीकी समस्याओं,सुरक्षा, राख निस्तारण इत्यादि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा किया तथा गर्मी के मौसम में बढ़ते विद्युत की मांग के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

वहीं दामिनी अथितिगृह में अभियंताओं तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने नवागत निदेशक तकनीकी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।इस दौरान प्रतिनिधियों ने उन्हें बिजली कार्मिकों के ज्वलंत समस्याओं से अवगत भी कराया।निदेशक तकनीकी ने कहा कि परियोजना भ्रमण के दौरान जो समस्याएं इंगित की गई हैं ,उनका समाधान जल्द निकाला जाएगा।जिससे कि निर्बाध रूप से बिजली उत्पादन सुनिश्चित हो सके।उन्होंने कहा कि कुछ प्रमुख प्लांट पैरामीटर्स जैसे सहायक संयंत्र खपत,विशिष्ट तेल खपत इत्यादि यूपीईआरसी मानक से कम प्राप्त कर अनपरा तापीय परियोजना को और बेहतर बनाने का प्रयास करते रहना है।

जनपद में धारा-163(2) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू 22 से 21 जून 2026 तक रहेगा प्रभावी Read More जनपद में धारा-163(2) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू 22 से 21 जून 2026 तक रहेगा प्रभावी

इस दौरान मुख्य रूप से इं कर्मेंद्र सिंह,इं महेंद्र सिंह,इं उत्पल शंकर,आरपी मल्ल,इं वीके सिंह,इं आरके सिंह,इं अदालत वर्मा, इं बीआर पटेल,इं मनोज यादव,इं संजय महतो, इं नवीन कुमार, इं संतोष कुमार,अभिषेक सिंह,श्याम बिहारी सिंह,मुकेश जायसवाल,राजकुमार यादव,बृज बिहारी यादव,राजेंद्र प्रसाद सिंह,सीलियम मसीह,राकेश जायसवाल,इंद्रेश सिंह,महबूब अहमद, नीरज जायसवाल,प्रमोद मिश्रा,योगेंद्र मिश्रा, सूरज गुप्ता,फिरोज अंसारी,अजय पटेल,जितेंद्र जायसवाल,सुभाष वर्मा,कैलाश चंद्र पाल,जितेंद्र जायसवाल, एसी सिंह,वीरेंद्र वर्मा, विकाश कनौजिया,विष्णु पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने  यूरिया प्लांट फूलपुर  का  लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश Read More जिलाधिकारी ने  यूरिया प्लांट फूलपुर  का  लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें