शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन 

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/रिठौरा। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली में आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी व सम्मान समारोह कार्यक्रम आज मनोहर भूषण इंटर कॉलेज बरेली के सभागार में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि   जिला पंचायत अध्यक्ष  रश्मि पटेल ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर सबसे पहले उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली की पत्रिका उपायन का विमोचन किया तथा उसके उपरांत सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया । 

जनपद में गत वर्ष व इस वर्ष कुल पांच प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हुए सभी को सम्मानित किया गया जिसमें  सरिता सक्सेना , आशा शुक्ला , डाक्टर शरद कांत शर्मा, डाक्टर अशोक कुमार गंगवार व डाक्टर श्याम स्वरूप सेवानिवृत्त हुए । इसके साथ ही सात नवनियुक्त प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया । इसमें केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी के डाक्टर रवि प्रकाश शर्मा , के 0पी0 आर 0सी0 कला केंद्र की  दीपा शर्मा, कस्तूरबा कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या  मनोरमा देवी , स्त्री सुधार कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या  माया आर्या ।

, कुंवर रनजीत सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य  ओमपाल सिंह , पटेल इंटर कॉलेज धौरा के प्रधानाचार्य  विनोद कुमार सिंह, एम 0जी 0एम 0, इंटर कॉलेज बहेड़ी के प्रधानाचार्य राकेश कुमार  को सम्मानित किया।  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजेश कुमार अग्निहोत्री, प्रदेश महामंत्री के रूप में डाक्टर संदीप चतुर्वेदी , प्रदेश उपाध्यक्ष  डा संदीप इंदवार, प्रदेश संगठन मंत्री डा एस0 पी 0पांडेय , प्रांतीय संयोजक डा सुरेश रस्तोगी मौजूद रहे ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डाक्टर लाखन सिंह ने की  कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में प्रदेश महामंत्री डाक्टर मनोज कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों का स्वागत किया । मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रवक्ता  सुनील मिश्र ने शिक्षा जगत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री डा अजीत सक्सेना ,सह जिला मंत्री डाक्टर संतोष कुमार गुप्त ने किया । कार्यक्रम में पीलीभीत से डाक्टर आर ॰ पी ॰ द्विवेदी,शोभा वर्मा ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम में जिले भर से साठ प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। 

About The Author

Post Comments

Comments