ओबरा में लोक निर्माण विभाग ने किया सरकारी धन का दुरुपयोग , उठी जाँच की मांग

अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन, किया जाँच की मांग

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

लोक निर्माण विभाग द्वारा ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र में बहुत अच्छी रोड सुभाष तिराहे से भलुआ टोला बैरियर तक रोड संबंधित विभाग द्वारा बनाया गया जबकि यह रोड खुद में बहुत अच्छी रोड थी। अच्छी रोड के ऊपर रोड बनाना यह दर्शाता है कि यहां के अधिकारी भ्रष्टाचार में सम्मिलित है । जो रोड अच्छी है उसे रोड को बनाने की जरूरत क्या पड़ी यह सरकार के धन का दुरुपयोग है। बतादें कि कोई रोड अच्छी है उसे बनाने से सरकार का क्या मतलब।

विश्व पृथ्वी दिवस पर  नेवादा समोगर में वृक्षारोपण Read More विश्व पृथ्वी दिवस पर  नेवादा समोगर में वृक्षारोपण

जिसके क्रम में अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि जो रोड खराब पड़े हैं और जनपद में ढेर सारी रोड खराब है वहां बनना चाहिए । जहाँ रोड बनी है वहाँ संबंधित विभाग द्वारा सरकार के धन का दुरुपयोग किया गया है ,उनके ऊपर विधिक कार्यवाही होते हुए इस पूरे पैसे की भरपाई उनसे करवाई जाए।

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)  की अध्यक्षता में पुलिस लाइन  में जनपद के व्यापारी बन्धुओं/बैंक मित्रों के साथ बैठक संपन्न, समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श Read More अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में जनपद के व्यापारी बन्धुओं/बैंक मित्रों के साथ बैठक संपन्न, समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श

जिससे भविष्य में अच्छी रोड के ऊपर अच्छी रोड बनाने का दुस्साहस कोई न कर पाए । गौरतलब है कि ओबरा में ही डिग्री कॉलेज रोड अत्यंत खराब है उसे बना दिया जाता है तो कितना अच्छा रहता है लेकिन खराब रोड पर पैसा ना देना और अच्छी रोड पर पुनः पैसा देना बहुत ही दुर्भाग्य है।जिसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर कठोर कार्रवाई की मांग किया है । जिसके क्रम में व्यापरियों द्वारा रोड बनते समय विरोध भी किया था किन्तु जाँच का मामला सिफर निकला।

जलवायु अनुकूलन खेती आज के समय कि मांग - नसीम अंसारी Read More जलवायु अनुकूलन खेती आज के समय कि मांग - नसीम अंसारी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार