गंगा एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ: प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन लाइव देख उत्साहित हुए जनप्रतिनिधि
इस एक्सप्रेस-वे से पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश को आर्थिक मजबूती मिलेगी
दया शंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट
ब्यूरो प्रयागराज। देश की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सामूहिक रूप से देखा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।
फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्या, जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय समेत कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहे। वहीं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और सीडीओ हर्शिका सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में गंगा एक्सप्रेस-वे को उत्तर प्रदेश के विकास की रीढ़ बताते हुए कहा कि यह परियोजना न केवल राज्य के विभिन्न जिलों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे से पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
लाइव प्रसारण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के विचारों का स्वागत करते हुए कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
Prayagraj development news गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन Ganga Expressway launch PM Modi live address प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे कार्यक्रम Uttar Pradesh mega project प्रधानमंत्री मोदी संबोधन पूर्वांचल कनेक्टिविटी BJP development project UP Praveen Patel MP Deepak Patel MLA Guru Prasad Maurya infrastructure growth Uttar Pradesh economic corridor UP रोजगार और विकास यूपी live telecast PM Modi


Comments