होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे  कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच परीक्षा सम्पन्न

उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती 2025 के तहत आयोजित लिखित परीक्षा के दूसरे दिन जनपद में अभ्यर्थियों की अच्छी उपस्थिति दर्ज की गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती 2025 के तहत आयोजित लिखित परीक्षा के दूसरे दिन जनपद में अभ्यर्थियों की अच्छी उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन की सतर्कता और मजबूत व्यवस्था के चलते कहीं से भी किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना नहीं मिली।
 
पहली पाली में कुल 2496 अभ्यर्थियों में से 1898 ने परीक्षा दी, जबकि 598 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उपस्थिति 76.04 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं दूसरी पाली में 2496 में से 1836 अभ्यर्थी शामिल हुए और 660 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति 73.56 प्रतिशत रही।
 
जनपद के प्रमुख परीक्षा केंद्रों—ज्ञान देवी बालिका इंटर कॉलेज, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर, एम.ए. समद इंटर कॉलेज, श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज एवं जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज—पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
 
परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी शैलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी तथा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और प्रवेश प्रक्रिया का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया और पूरे दिन परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होती रही। कुल मिलाकर, दूसरे दिन भी होमगार्ड भर्ती परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई, जो प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्था का परिचायक रही।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार