संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने लगाई फांसी , दो मासूमों पर टूटा दु:खों का पहाड़
कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा का मामला, पुलिस जाँच में जुटि
कोन /सोनभद्र-
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा के टोला घनकीकहुवा गांव में सोमवार सुबह उस समय मातम पसर गया, जब एक विवाहिता ने कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार आरती देवी (27) पत्नी प्रदीप गिरी ने सुबह लगभग 6 बजे अपने घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। चीख पुकार सुनकर प्रदीप के बड़े भाई की लड़की पहुंची और गाँव वालों की इसकी सूचना दी तब तक उसके प्राण पखेरू हो गए। बतादें कि घटना के समय मृतिका के दो बच्चे क्रमश: अंशू वर्ष लगभग -3 वर्ष, बालिका अनुष्का उम्र लगभग 6 माह साथ में थे और दूसरे कमरे में मृतक पति के भाई की लड़की मौजूद थी , जबकि सास बाहर गाँव में गई हुई थी।

मृतिका का पति और उनका भाई दोनों बाहर मजदूरी करने गये हुए हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोन पुलिस की दी। बताया जाता है कि मृतका के पति प्रदीप की यह तीसरी शादी थी और आरती देवी की दूसरी शादी है। मृतिका अपने पीछे दो छोटे-छोटे मासूम बच्चों को छोड़ गई हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया है। घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही मृतका के पिता रामकेश निवासी रन्नु, दुद्धी मौके पर पहुँच कर घटना की जानकारी लिया।वहीं गांव में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।
Read More जिलाधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी का किया औचक निरीक्षण, दिये व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देशघटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ एक परिवार को झकझोर दिया है, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित पर


Comments