घोरावल पुलिस को मिली कामयाबी,06 बोरी चोरी का गल्ला के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध व अपराधियों एवं मादक पदार्थ के विपरीत अभियान जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद सोनभद्र में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक(ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना घोरावल के नेतृत्व में दिनांक 22.04.2026 को थाना घोरावल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान सिलवर-भरौली मार्ग पर मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 06 बोरी गल्ला (जिसमें 03 बोरी सरसों कुल मात्रा 65.04 किग्रा एवं 03 बोरी गेहूँ कुल मात्रा 87.22 किग्रा) बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त       

अंशू उर्फ बादशाह पुत्र रामप्रसाद, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम भरौली थाना घोरावल जनपद सोनभद्र व प्रीतम उर्फ छोटे पुत्र रामसूरत, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम भरौली थाना घोरावल जनपद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि उक्त सामान चोरी का है, जिसे बेचकर प्राप्त धनराशि से वे अपने शौक पूरे करते थे। बरामद माल को विधिक प्रक्रिया के तहत सील सर्वमुहर किया गया।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: तीन अभियुक्त गिरफ्तार, गर्भपात कराने का भी आरोप Read More शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: तीन अभियुक्त गिरफ्तार, गर्भपात कराने का भी आरोप

इस संबंध में थाना घोरावल पर मु0अ0सं0 83/2026 धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 त्रिभूवन राय, चौकी प्रभारी कस्बा घोरावल थाना घोरावल, सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

हीट वेव को देखते हुए सोनभद्र विकास समिति सोनभद्र एवं चाइल्ड राइट्स एंड यू ने चलाया जागरूकता अभियान Read More हीट वेव को देखते हुए सोनभद्र विकास समिति सोनभद्र एवं चाइल्ड राइट्स एंड यू ने चलाया जागरूकता अभियान

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें