जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा ग्राम पंचायत की अनियमितता की जाँच शुरु, शिकायतकर्ताओं की निगाहें जाँच आख्या पर टिकी

विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत रोरवा का मामला, शिकायतकर्ताओं ने लगाया कागजी कोरम पूरा करने आरोप

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

कोन / सोनभद्र -

नव सृजित विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत रोरवा में आवास योजना व मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच टीम गांव पहुंची और विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने आवास योजना के लाभार्थियों के बयान दर्ज किया तथा मनरेगा के कार्यों का भी मौके पर जाकर सत्यापन किया।

IMG-20260120-WA0016(2)

खड़ंजा निर्माण में मानक विहीन ईंटों के प्रयोग को लेकर उठे सवाल Read More खड़ंजा निर्माण में मानक विहीन ईंटों के प्रयोग को लेकर उठे सवाल

ग्राम पंचायत रोरवा के शिकायतकर्ता राजेश भाटिया सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित संबंधित विभाग को कई बार अवगत गया था। शिकायतों पर सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर ग्राम प्रधानपति पर कई अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सहायक अभियंता तथा जिला लेखा परीक्षा अधिकारी की तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे।

Read More संदिग्ध हालात में फन्दे में लटकता मिला पीडब्ल्यूडी कर्मी का शव

व्यापारी के साथ हुई मारपीट, चार पर केस दर्ज  Read More व्यापारी के साथ हुई मारपीट, चार पर केस दर्ज 

जांच टीम ने गुरुवार को गांव पहुंचकर देर रात तक प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों व अन्य कार्यों से संबंधित पूछताछ की।इस दौरान लाभार्थी पनवा देवी ने जाँच टीम को बताया कि आवास निर्माण के लिए सामग्री उपलब्ध कराने के नाम पर उनसे पूरी धनराशि ले ली गई।जिस पर प्रधान प्रतिनिधि द्वारा जाँच अधिकारी के समक्ष एक सिरे से नकार दिया। इसी क्रम में राजेश भाटिया व प्रतीक गुप्ता सहित अन्य शिकायतकर्ताओं ने टीम से सवाल उठाया कि जब कई आवास का जियो टैग नहीं हुआ तो आखिर किस आधार पर तीनों किस्तों का भुगतान जारी कर दिया गया।इस सवाल के जबाब में जाँच अधिकारी ने सेल फोन पर बताया कि ज्यादा क्षेत्रफल में निर्माण कार्य कराये जाने से समस्या उत्पन्न हुई जो पत्रावली के अध्ययन से स्पष्ट हो पायेगा। 

इसके अलावा मनरेगा के तहत जलावरोधक का निर्माण कार्य कार्य योजना के अनुरूप न कराकर अन्य स्थानों पर निर्माण कैसे कराया गया है। टीम ने उक्त स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जाँच टीम द्वारा उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों व शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को दर किनार करते हुए महज दो लोगों के कहने पर कागजी कोरम पूरा किया गया। 

IMG_20260313_202409

इस बावत् जाँच अधिकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण नरेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि मौके पर किए गए निरीक्षण और प्राप्त बयानों के आधार पर संबंधित फाइलों का भी परीक्षण किया जाएगा। तदोपरान्त पूरी जांच आख्या जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर तीन सदस्यीय जाँच टीम, ग्राम प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि, एडीओ पंचायत कोन, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सहित शिकायतकर्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें