तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई

युवक गंभीर रूप से घायल

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार के सुपौल से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 त्रिवेणीगंज । नगर परिषद क्षेत्र के लालपट्टी में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बाहर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,गुरुवार दोपहर एक बाइक पर सवार दो युवक बाजार से पिपरा की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 16 लालपट्टी में एनएच 327ई पर सहदेव यादव के घर के समीप तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क किनारे खड़ी थ्रेसर मशीन पर जा गिरा। घायल युवक की पहचान नगर परिषद वार्ड 20 निवासी राकेश रजक के पुत्र बॉबी देवल (23) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय बॉबी स्वयं बाइक चला रहा था,जबकि पीछे बैठे दूसरे युवक को मामूली चोट भी नहीं आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद अनुमंडलीय अस्पताल में घायल युवक को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा रही कि घायल युवक अपने कुछ साथियों के साथ किसी नशीली इंजेक्शन लेने और स्मैक के सेवन के बाद पिपरा की ओर ओवर स्पीड में जा रहा था और सड़क हादसे का शिकार हो गए। इलाज के दौरान देखते ही देखते घायल युवक के करीब एक दर्जन से अधिक स्मैकर्स दोस्त भी अस्पताल पहुंच गए। हालांकि इस संबंध में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं ईलाज के दौरान घायल युवक भी अस्पताल के डॉक्टरों नर्सों को ईलाज तक करने नहीं दे रहे थे स्ट्रेचर पर लेटाने के साथ ही घायल युवक के शरीर में अजीब टाइप का कंपन देखा गया।

कानपुर: दूषित जलापूर्ति पर फूटा पार्षद का गुस्सा, जेई को धूप में बैठाकर कराया काम शुरू Read More कानपुर: दूषित जलापूर्ति पर फूटा पार्षद का गुस्सा, जेई को धूप में बैठाकर कराया काम शुरू

अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक की हालत काफी गंभीर बनी रही। डॉक्टरों के अनुसार,उसे बार-बार दौरे (सीजर) पड़ रहे थे, जिसके कारण इलाज में कठिनाई हो रही थी। डॉ उमेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उसकी स्थिति नाजुक होने के कारण उसे मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा में भीषण आग, मवेशियों को बचाने में सदानंद सिन्हा गंभीर रूप से झुलसे Read More श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा में भीषण आग, मवेशियों को बचाने में सदानंद सिन्हा गंभीर रूप से झुलसे

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें