फीचर्ड
राजनीति
रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बलात्कार व एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर अपराध में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध व अपराधियों एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी रहेगा।
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना रॉबर्ट्सगंज के नेतृत्व में जघन्य अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी घेराबंदी करते हुए थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 249/2026, धारा 64(1), 333, 115(2), 352 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 3(2)(5), 3(1)(द), 3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त सूरज कश्यप पुत्र गुलाब, निवासी वार्ड नं0-10 हमीद नगर पूरब मोहल्ला, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र को दिनांक 24.04.2026 को घुवास मोहल्ला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 0735/2016 धारा 174-A भादवि, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 0570/2025 धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 0746/2025 धारा 305, 317(2), 331(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र,
मु0अ0सं0 10/2013 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 0041/2013 धारा 110(G) गुण्डा एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 0259/2011 धारा 354, 376, 452, 506, 511 भादवि, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 249/2026 धारा 64(1), 333, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस व एससी/एसटी एक्ट3(2),3(1)द,3(1)ध थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रामस्वरूप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उ0नि0 अमित कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा , हे0का0 अशोक कुमार, का0 अशोक यादव शामिल रहे।


Comments