फीचर्ड
राजनीति
चतरा और नगवाँ मे गेंहू खरीद की रफ्तार धीमी, संबंधित को दिये निर्देश
गेंहू खरीद मे कोई भी बहानेबाजी अस्वीकार्य - अवधेश सिंह
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ राबर्टसगंज ने चतरा और नगवाँ के गेंहू क्रय केन्द्रो का निरीक्षण किया । कोरियाँव बीपैक्स पर दो किसानो से तीन सौ कुंटल खरीद हुई ।मौके पर गुरौटी निवासी आनंद प्रकाश सिंह के लगभग ढाई सौ कुंटल गेंहू की तौल हो रही थी।शिवपुर बीपैक्स मे एक सौ चालीस कुंटल , रामगढ़ बीपैक्स मे ढाई सौ कुंटल तथा सोढ़ा बीपैक्स मे 750 कुंटल खरीद पाई गई।इसी क्रम में आमडीह मे एक किसान से 50 कुंटल खरीद पाई गई तथा वैनी और खलियारी मे बोरो के अभाव में खरीद प्रारंभ नही हो पाई है।

एडीसीओ सदर ने निर्देशित किया कि कोटेदारो से खाली बोरे प्राप्त कर विपणन निरीक्षक से प्रतिहस्ताक्षरित कराकर खरीद शुरू करें।इसी तरह खलियारी समिति पर राजू ,विजय पटेल ,सुनील पटेल इत्यादि किसानो ने एडीसीओ से शिकायत की कि समिति के पास स्थापित सप्लाई पेयजल का कनेक्शन आपरेटर अरविंद कुमार द्वारा काट दिया गया है जिससे गेंहू विक्रय हेतु आने वाले किसानो को परेशानी होती है।
Read More होमगार्ड परीक्षा सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने की बैठक एडीसीओ सदर ने आपरेटर अरविंद से दूरभाष पर वार्ता की ,जिसपर आपरेटर द्वारा इस विषय मे असमर्थता व्यक्त की गई।एडीसीओ ने केन्द्र प्रभारी से इस संबंध मे संबंधित अधिकारियो को प्रार्थनापत्र देने के लिए कहा।निरीक्षण के दौरान सचिव सौरभ सिंह,अमित गौतम,अमित सिंह, कौशल सिंह,जोखू ,अंतिमा भारती, विजय शंकर,युधिष्ठिर इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहे।


Comments