अर्दली रूम में जांच प्रगति की समीक्षा, विवेचकों को चेतावनी

जनपद पुलिस द्वारा लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण और शिकायतों के प्रभावी समाधान को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही। जनपद पुलिस द्वारा लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण और शिकायतों के प्रभावी समाधान को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में संबंधित क्षेत्राधिकारियों द्वारा अर्दली रूम आयोजित कर मामलों की समीक्षा की गई।
 
क्षेत्राधिकारी औराई राजीव कुमार सिंह ने औराई व चौरी क्षेत्र में तथा क्षेत्राधिकारी भदोही अशोक मिश्रा ने थाना भदोही पर प्रभारी निरीक्षकों एवं विवेचकों के साथ अर्दली रूम कर लंबित मामलों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान लंबे समय से लंबित विवेचनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित विवेचकों को गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
 
बैठक में लोक शिकायतों, विभिन्न माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों, लंबित आईजीआरएस एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाना सुनिश्चित किया जाए।
 
पुलिस अधिकारियों ने विवेचकों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करें, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें