सीवान में गोलीकांड: पूर्व MLC के परिवार पर हमला

भांजे की मौत, बहनोई गंभीरएक आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में ढेर जैसी हालत में

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | पटना बिहार ब्यूरो की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश


बिहार के सीवान से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। भाजपा के पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के करीबी रिश्तेदारों पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में उनके भांजे हर्ष सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बहनोई चंदन कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना नगर थाना क्षेत्र के ढाला ओवरब्रिज के पास की है। चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष सिंह के साथ एक तिलक समारोह में जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी उनकी थार गाड़ी को पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।कार से उतरे बदमाशों ने बिना देर किए दोनों पर गोलियां बरसा दीं। गंभीर रूप से घायल हर्ष सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

अस्पताल में जुटी भीड़, पुलिस अलर्ट

घटना के बाद सदर अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई। पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा खुद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। भाजपा नेताओं का भी अस्पताल में जमावड़ा लगा रहा।

जल जीवन मिशन, रेउसा के गाँवों में पहुँचने लगा शुद्ध जल Read More जल जीवन मिशन, रेउसा के गाँवों में पहुँचने लगा शुद्ध जल

पुलिस की कार्रवाई: हाफ एनकाउंटर’

डॉ. प्रीति अदाणी का स्वाभिमान विज़न मध्य प्रदेश पहुंचा, 1,500 महिलाओं को मिलेगा सहयोग Read More डॉ. प्रीति अदाणी का स्वाभिमान विज़न मध्य प्रदेश पहुंचा, 1,500 महिलाओं को मिलेगा सहयोग

घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हुसैनगंज क्षेत्र में एक आरोपी विक्की यादव को मुठभेड़ में पकड़ लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है जांच जारी, इलाके में तनाव पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर यह मामला रोड रेज का लग रहा है, लेकिन इसके पीछे कोई बड़ी साजिश भी हो सकती है

माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशव्यापी संघर्ष अभियान के अंतर्गत 02 मई 2 को प्रदेश की सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना होगा Read More माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशव्यापी संघर्ष अभियान के अंतर्गत 02 मई 2 को प्रदेश की सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना होगा

यह वारदात एक बार फिर से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, खासकर तब जब दिनदहाड़े इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें