सोनभद्र पुलिस की सटीक कार्यवाही,अवैध खनन प्रकरण में वांछित व ईनामिया बाल अपचारी पुलिस हिरासत में ,थार वाहन बरामद व इससे सम्बन्धित स्कार्पियों वाहन सीज

सोनभद्र पुलिस जनपद में अपराध एवं अवैध खनन के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सतत प्रतिबद्ध है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी पतारसी-सुरागरसी करते हुए मु0अ0सं0 43/2026 से संबंधित वांछित 01 नफर बाल अपचारी को दिनांक 30.04.2026 को ग्राम खैरटिया, थाना ओबरा क्षेत्र से विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया।

हिरासत में लेने के दौरान मौके से संबंधित थार वाहन संख्या UP 64 AS 8515 (काला रंग) बरामद किया गया, जिसे आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए सीज किया जा रहा है।उक्त प्रकरण में अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 303(2), 317(2), 121(1), 109(1), 61(2)A व 3(1)/58/72(6)

महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी का मानवीय चेहरा, दुद्धी में बुजुर्ग असहाय की मदद कर पेश की मिसाल Read More महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी का मानवीय चेहरा, दुद्धी में बुजुर्ग असहाय की मदद कर पेश की मिसाल

उ0प्र0 उपखनिज परिहार नियमावली , 4/21 खान व खनिज अधि0 व 3 सार्वजनिक सम्पति क्षति निवारण अधि0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी उपरांत बाल अपचारी को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

बाल विभाग के खिलाफ अभियान जारी, एक बालिका की गई आवासित Read More बाल विभाग के खिलाफ अभियान जारी, एक बालिका की गई आवासित

गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से प्र0 नि0 रामस्वरूप वर्मा थाना रॉबर्ट्सगंज, उ0नि0 श्री उमाशंकर यादव चौकी प्रभारी चुर्क सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। सोनभद्र पुलिस जनपद में अपराध एवं अवैध खनन के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सतत प्रतिबद्ध है।

दबंग स्टूडियो संचालक के हनक के सामने बेबस है गोपीगंज थाने कि पुलिस Read More दबंग स्टूडियो संचालक के हनक के सामने बेबस है गोपीगंज थाने कि पुलिस

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें